गाजियाबाद

रामलला की दिव्यता से सजेगा कवि नगर का रामलीला मैदान

गाजियाबाद | कवि नगर स्थित रामलीला मैदान में 25 जनवरी से प्रारंभ होने वाली श्रीराम कथा से पूर्व, श्रद्धालुओं के लिए रामलला के सजीव दर्शन एक विशेष आकर्षण बनने जा रहे हैं। कथा स्थल पर शीघ्र ही 6 फीट ऊँची रामलला की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसके दर्शन से अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर के गर्भगृह का अनुभव होगा। प्रतिमा की दिव्यता और सौम्यता श्रद्धालुओं को भावविभोर कर देगी,यह गाजियाबाद के लिए गर्व का विषय है कि शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स रामलला के श्रृंगार हेतु आभूषण समर्पित करते हुए सेवा-भाव से सहभागी बने हैं। भक्तों के द्वारा रामलला हेतु विशेष तिलक अर्पित किया गया है तथा श्रृंगार हेतु आभूषण समर्पित करने की भावना व्यक्त की गई है। इसके अतिरिक्त शहर के कुछ निपुण कारीगर वस्त्र-सज्जा एवं वेशभूषा का कार्य कर रहे हैं। शीघ्र ही श्रद्धालु सुसज्जित रामलला के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे, जो श्रीराम कथा के वातावरण को और अधिक पावन व भावपूर्ण बनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button