राजनीतिलेटेस्टशहर

कांग्रेस के कार्यावाहक जिलाध्यक्ष बने कार्तिकेय कौशिक

गाजियाबाद। कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव के मुरादनगर सीट से चुनाव लड़ने के चलते कार्तिकेय कौशिक को कार्यावाहक जिलाध्यक्ष बनाया है। कार्तिकेय कौशिक कांग्रेस के पुराने नेता हैं। उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया है।
कांग्रेस ने जिले की दो सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि स्वर्गीय राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी को उम्मीदवार घोषित कर कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है। संगीता त्यागी को साहिबाबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया है। मोदीनगर सीट से भी कांग्रेस ने श्रीमति नीरज को टिकट दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button