उत्तर प्रदेशखेलगाजियाबाद

इंदिरापुरम कराटे स्कूल द्वारा कराटे बेल्ट टेस्ट आयोजित

गाजियाबाद। इंदिरापुरम, गाजियाबाद के नीति खंड 1 में स्थित इंदिरापुरम कराटे स्कूल में कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें कराटे के विभिन्न आयु वर्ग के 30 खिलाड़ियों के अलग- अलग ओरल, प्रैक्टिकल, कीहोन, काता, कुमिते ओवरआल एग्जाम के बाद बेल्ट अपग्रेड की गई। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि इस बेल्ट टेस्ट में 4 साल की उम्र से लेकर 25+ साल की उम्र तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रिशा दावे, अर्शी, देबोजित शाशमल, ख्याति गुप्ता, ईवा गुप्ता और आव्या सिंह को येलो बेल्ट मिली। अथर्व ठाकुर, देबांजीत शाशमल, दीपांजीत शाशमल, आकाश वर्मा और साएम को ओरेंज बेल्ट मिली। अनन्या ठाकुर और अभिमन्यु मलिक को ग्रीन-1 बेल्ट और आयांश राज सिंह को ग्रीन-2 बेल्ट मिली। प्रणव मिश्रा और पुर्वित गुरियान को ब्लू-2 बेल्ट मिली। ऋतिक दास को ब्राउन-1 बेल्ट मिली। वैष्णवी यादव, तुषार यादव, रूद्र प्रताप कुश, काशवी शर्मा, अनुज्ञा शर्मा और वैभवी पंत को ब्राउन-3 बेल्ट मिली। रेफरी की भूमिका अंतर्राष्ट्रीय कराटे जज और रेफरी नैना रावत ने निभाई और स्कूल के कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने प्रमाण-पत्र और अपग्रेडेट बेल्ट देकर सभी खिलाडियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button