राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

मुख्यमंत्री के रूप में कल्याण सिंह ने बखूबी कार्य किया

  • कल्याण सिंह संगठन की ताकत और सरकार के दायित्व के मूल्यों को पिरोकर राजनीतिक जीवन जीने वाले व्यक्ति थे: रक्षा मंत्री
    लखनऊ।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    सीएम योगी ने कहा कि राजनीति की शुचिता, पारदर्शिता तथा मूल्य व आदर्शों के प्रति दृढ़ता एवं समर्पण का भाव जब तक लोकतंत्र में मौजूद रहेगा, तब तक स्व. कल्याण सिंह के बारे में आमजन के मन में श्रद्धा व सम्मान का भाव बना रहेगा। बीज का वृक्ष बनना, उसकी उन्नति होती है। छोटे का बड़ा बनना उसकी महानता होती है। बड़े का छोटा हो जाना या बड़े का बड़ा हो जाना महानता नहीं होती है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जनपद अलीगढ़ के छोटे से गांव के सामान्य किसान परिवार में जन्में थे। उन्होंने एक सामान्य शिक्षक के रूप में अपना कार्य प्रारम्भ किया। उसके बाद मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल जैसे उच्च पदों को सुशोभित किया।
    श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह संगठन की ताकत और सरकार के दायित्व के मूल्यों को पिरोकर राजनीतिक जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। उनका रिश्ता, नेता, बड़े भाई व सखा के रूप में था। मुख्यमंत्री के रूप में कल्याण सिंह ने बखूबी कार्य किया। शासन चलाने के लिए जो दृढ़ता व्यक्ति में होेनी चाहिए, वह कल्याण सिंह में निहित थी। उनके द्वारा मुख्यमंत्री पद सम्भालने के दौरान शिक्षा मंत्री के दायित्वों का निर्वहन मेरे द्वारा किया गया। इस दौरान नकल रोकने सम्बन्धी कानून का प्रस्ताव बनाया गया। इस कानून सम्बन्धी प्रस्ताव को त्वरित रूप से पास कराया। कल्याण सिंह ने यह संदेश दिया किया राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए की जाती है।
    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह, केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल तथा सांसद सतीश चन्द्र मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी, भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल, सीएमएस के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button