उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

शुक्रवार को हिन्दी भवन में मनाया जायेगा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटना काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह का शुभारम्भ 9 अगस्त 2024 को लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन समारोह 8 अगस्त 2025 को किया जा रहा है।
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन के समारोह 8 अगस्त 2025 को सभी शहीद स्मारकों/ स्मृति स्थलों/अमृत वाटिकाओं पर वृहद रूप से कार्यकम को आयोजित कराते हुए उक्त आयोजन को एक पेड़ मां के नाम अभियान से जोड़ा जायेगा।
समारोह के अन्तर्गत सत्त शैक्षणिक संस्थानों यथा बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के नायकों के चित्र, देश भक्ति के नारे लिखी पत्रिकाओं को हाथ में लेकर प्रभात फेरी निकालने हेतु उक्त प्रभात फेरी, जिसमें राष्ट्र भक्ति के गाने भी बजाये जायेंगे। प्रभात फेरी की दूरी लगभग 0.5 किलोमीटर से 1 किमी. की होगी जिसमें नागरिक सुरक्षा संगठन एवं पुलिस के द्वारा सुरक्षा के रूप में कार्य किया जायेगा। काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना एवं काकोरी के नायकों पर आधारित भाषण, निबंध, लेखन, सुलेख लेखन, वाद-विवाद आदि विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक विद्यालय में किया जायेगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से कराया जायेगा। उक्त के क्रम में 8.8.2025 को हिन्दी भवन लोहियानगर में प्रात: 10 बजे से काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह के साथ ही राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्त करते हुए उन्हें दायित्व सौंपे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button