राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

मेरठ में बूथ सम्मेलन में जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

  • सपा पर साधा निशाना, कहा-पुराने चेहरे वाली सपा को ध्यान में रखना
  • जीत का मूलमंत्री भी दे गए जेपी नड्डा
    मेरठ।
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी चुनाव में संगठन को और मजबूत करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को मेरठ में आयोजित बूथ सम्मेलन में उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कोरोना की पहली व दूसरी लहर में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए राहत कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद पार्टी नहीं है। यहां साधारण कार्यकर्ता को भी संगठन में उच्च पद प्राप्त होता है। इसका उदाहरण मैं आपके सामने हूं। यह भाजपा में ही संभव है जेपी नड्डा पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने यूपह के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा में यह हो सकता है।
    उन्होंने सपा का नाम लिए बगैर कहा कि यहां तो चाचा-भतीजे में ही रार छिड़ी हुई है। दूसरे दलों में बहन, भाई, बाप और बेटा ही पद संभाले हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश को खंडित होने से सिर्फ भाजपा ही बचा सकती है।
    उन्होंने कहा कि सपा नेता पुराना चेहरा छिपाकर आये हैं लेकिन ये वही सपा है। ये वंशवाद के प्रोडक्ट अपने लिए राष्ट्र हित बेच देते हैं। ऐसा लोगों ने देखा है। आतंकियों को छुड़ाया था इन लोगों ने। कहा कि ये नई सपा नहीं है ये वही सपा है इसे ध्यान में रखें। इनके समय दंगा तंत्र था। जिसे योगी ने समाप्त किया। पश्चिम क्षेत्र के इस बूथ सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया तो उनमें जोश भरने का काम भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button