राजनीतिलेटेस्टस्लाइडर

जयंत चौधरी आज गंगोह व मुरादनगर में करेंगे जनसभा

  • लाखों की भीड़ जुटने का किया जा रहा है दावा
  • वेस्ट यूपी पर रालोद का है पूरा फोकस
    गाजियाबाद।
    उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल हो गया है। त्योहारी सीजन में चुनावी गतिविधियां बढ़ने से सभी दलों में गर्माहट दिखाई दे रही है। वेस्ट यूपी पर फोकस करते हुए रालोद ने भी पूरा दमखम लगा रखा है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की आज वेस्ट यूपी में दो जनभाएं होने जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इन जनसभाओं में लाखों की भीड़ जुटेगी। सहारनपुर के गंगोह में आयोजित आशीर्वाद पथ जनसभा के लिए रालोद नेताओं ने दिनरात मेहनत की है। गंगाह के बाद गाजियाबाद के मुरादनगर में भी जयंत चौधरी सभा को संबोधित करेंगे। दोनों जगह जयंत चौधरी हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह के ऊपर सबसे अधिक जिम्मेदारी है। अब देखना यह है कि इन दोनों सभाओं में रालोद कितनी भीड़ जुटा पाती है। गंगोह में नोमान मसूद, हमजा मसूद की परीक्षा की भी घड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button