आई.टी.एस. द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की औपचारिक भेंट

गाजियाबाद। आई.टी.एस. द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से एक औपचारिक भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान उनके बीच में शिक्षा क्षेत्र में वर्तमान चुनौतियों एवं उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान अर्पित चड्ढा ने आई.टी.एस. ग्रुप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, गुणवत्ता सुधार प्रयासों और समग्र विकास पर केंद्रित दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संस्थान नई तकनीकों, डिजिटल लर्निंग, स्किल डेवेलपमेंट एवं इंडस्ट्री इंटीग्रेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने अपनी बातचीत में बताया कि गुणवत्ता सुधर कार्यक्रमों के क्रम में देश के महत्व के संस्थानों जिनमें आईआईटी मंडी, आईआईएम जम्मू , रांची एवं उदयपुर जैसे संस्थाओं के सहयोग से संस्था के छात्रों में उच्च गुणवत्ता एवं रोजगार परक शिक्षा प्रदान करने कि दिशा में आई टी यस गजिआबाद द्वारा उल्लिखित प्रयास किये जा रहे हैं जिससे छात्रों में रोजगार परक शिक्षा, अकुशल विकास के साथ साथ उनके बहुआयामी वक्तित्व के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सके। रामनाथ कोविंद ने आई.टी.एस. ग्रुप के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे संस्थानों की भूमिका आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहाँ शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहकर व्यावहारिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित हो। इस अवसर पर श्री चड्ढा ने यह भी उल्लेख किया कि आई.टी.एस. ग्रुप का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त नेतृत्व और सतत नवाचार ही भारत को एक शैक्षिक महाशक्ति बना सकते हैं। आई.टी.एस. द एजुकेशन ग्रुप विगत तीन दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए, क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है।



