आईटीएस के छात्रों का एनआईएसएम मुंबई में 5-दिवसीय अध्ययन सफलतापूर्वक हुआ संपन्न



गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित स्थित आई.टी.एस. स्नातक परिसर ने अपने बीबीए (2024-27) के छात्रों के लिए गत सप्ताह नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ सिक्योरिटीज मार्केट्स मुंबई में 5-दिवसीय अध्ययन भ्रमण का सफल आयोजन किया। इस शैक्षणिक दौरे का उद्देश्य छात्रों को प्रतिभूति बाजार, म्यूचुअल फंड, नियामक ढांचे तथा व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभूति बाजार की कार्यप्रणाली, निवेश के अवसर, करियर संभावनाओं, नियामक संस्थाओं की भूमिका तथा म्यूचुअल फंड के मूल सिद्धांतों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। जोखिम और प्रतिफल की अवधारणाओं को भी सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। एनआईएसएम की अत्याधुनिक सिमुलेशन लैब में छात्रों को रियल-टाइम ट्रेडिंग और हैंड्स-आन प्रशिक्षण का अवसर मिला, जिससे उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता, व्यावहारिक समझ और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इसके अतिरिक्त, एनएसडीएल (ठरऊछ) का शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी रहा, जिसने कक्षा में सीखे गए सिद्धांतों को वास्तविक बाजार प्रक्रियाओं से जोड़ने का कार्य किया। अध्ययन भ्रमण के दौरान छात्रों ने मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे गेटवे आॅफ इंडिया, मरीन ड्राइव और कोलाबा मार्केट का भी भ्रमण किया, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक और अनुभवात्मक आयाम जुड़ा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह 5-दिवसीय अध्ययन भ्रमण छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि एक परिणामोन्मुख, व्यावहारिक और समृद्ध शिक्षण अनुभव सिद्ध हुआ। इस कार्यक्रम के संपन्न होने पर आई टी एस ग्रुप आॅफ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ0 आर पी चड्ढा , वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा एवं आईटीएस यूजी संस्थान की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) नैंसी शर्मा ने एनआईएसएम, मुंबई की टीम के प्रति उनके सहयोग और छात्रों को अन्वेषण, प्रयोग, सीखने और विकास का यह अद्भुत अवसर प्रदान करने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। कॉलेज पहुंचने पर छात्र और उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चारु मल्होत्रा, डॉ. वंचन त्रिपाठी एवं आईटीएस यूजी कैंपस, मोहन नगर, गाजियाबाद द्वारा छात्रों को सर्वोत्तम अनुभव और विश्वस्तरीय शिक्षण अनुभव प्रदान कराने के निरंतर प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर आईटीएस ग्रुप आॅफ एजूकेशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, आई. टी. एस (यू. जी. कैंपस) की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) नैंसी शर्मा तथा अध्यापक उपस्थित रहे।



