


गाजियाबाद। आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट मोहननगर गजिआबाद द्वारा पीजीडीएम (2025 -2027 ) सत्र के नवप्रवेशी छात्रों हेतु फ्रेशरपार्टी आगाज -2025 का आयोजन संस्थान के चाणक्य आॅडिटोरियम में किया गया। फ्रेशर पार्टी का शुभारम्भ आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के निर्देशक (पी आर) सुरेंद्र सूद, संस्थान के निदेशक डॉ. अजय कुमार एवं पीजीडीएम चेयरपर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुरेंद्र सूद ने सभी नव प्रवेशी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं सत्र के दौरान नियमित अल्प अवधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। डॉ. अजय कुमार ने नव प्रवेशी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और इस हेतु संभवत: आवश्यक सभी सुविधाएँ मुहैया कराने का आश्वासन दिया साथ ही टीम वर्क और सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। आई टी एस –द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा ने प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास की कामना की तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दी। सीनियर प्रतिभागियों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया तथा अंत में फैशन शो का आयोजन किया गया और विभिन्न स्तर पर मूल्यांकन के आधार पर अश्मित यादव को मिस्टर फ्रेशर एवं इशिता शर्मा को मिस फ्रेशर का खिताब क्राउन पहना कर दिया गया। इसी क्रम में मि लक्ष्य शर्मा और मिस गुंजन सैनी को बेस्ट टैलेंट, मि कमर अब्बास एवं मिस प्रसिद्धि जायसवाल को बेस्ट अटायर तथा मि प्रिंस श्रीवास्तव और मिस अंशिका रॉय को फ्रेश फेस का अवार्ड दिया गया। हाईटी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी। सभी छात्र काफी उत्साहित थे एवं एक दूसरे के साथ मिलकर प्रसन्नचित्त थे।



