आईटीएस, मोहन नगर द्वारा MBA पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए “मेरीटोरियस अवॉर्ड एंड फेलिसिटेशन सेरेमनी” का आयोजन

आई0टी0एस मोहन नगर ग़ज़िआबाद द्वारा ब सत्र(2024- 26 तथा 2025-27) पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए “मेरीटोरियस अवॉर्ड एंड फेलिसिटेशन सेरेमनी” का आयोजन संस्थान के द्रोणाचार्य प्रेक्षागृह में किया गया। समारोह का प्रारम्भ आई0टी0एस – द एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पी आर), सुरेन्द्र सूद, विशिष्ट अतिथि JBM समूह के वरिष्ठ एक्सक्यूटिव वाईस प्रेजिडेंट एवं ग्रुप सी आई तथा डीपीओ रंगनाथन वी अय्यर, साउथ एशियन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के डॉ रितेश कुमार, संस्थान के निर्देशक डॉ सुनील कुमार पांडेय और एम बी ए के चेयर पर्सन डॉ संजीव टंडन द्वारा मां सरस्वती के समक्ष परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष अकादमिक उपलब्धि के लिए प्रत्येक सेमेस्टर के शीर्ष 10 छात्रों को “मेरिट अवार्ड” से सम्मानित किया जाता है साथ ही जो छात्र विगत सत्र की अपेक्षा अगले सत्र में अच्छी उपलब्धि एवं स्थान प्राप्त करते हैं उनमे से 10 शीर्ष छात्रों को भी “परफॉरमेंस इम्प्रूवमेंट” अवार्ड से पुरस्कृत जाता है। इस अवसर पर आई टी एस -द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की तथा सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाए दी। आई टी एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने सभी छात्रों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सुरेन्द्र सूद जी ने छात्रों का विशिष्ट उपलब्धि हेतु छात्रों का मार्ग दर्शन किया अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। निदेशक डॉ सुनील कुमार पाण्डे ने इस प्रकार के आयोजन पर प्रकाश डाला तथा इसके महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान आकर्षित किया साथ ही सभी छात्रों को भविष्य में अच्छी उपलब्धि के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें विशिष्ट अतिथियों के समक्ष प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रों को उनकी सफलता हेतु अपनी प्रसन्नता जाहिर की और इसे शिक्षण संस्थान की अच्छी उपलब्धि बताई। चेयरपर्सन डॉ संजीव टंडन ने छात्रों को बधाई दी और अच्छे भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि डॉ रितेश कुमार ने एजुकेशन एक्सीलेंस एवं वैल्यू ओरिएंटेशन पर छात्रों का ध्यान आकर्षित किया साथ ही आधुनिक प्रतियोगिता पूर्ण माहौल में सफल होने हेतु मार्गदर्शन किया। श्री रंगनाथन वी अय्यर ने आधुनिक परिवेश में टेक्नोलॉजी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा से सुसज्जित होकर अपने कौशल विकास का मार्ग प्रशस्त करने की आवश्यकता है तथा उन्हें इस हेतु आवश्यक प्रयास हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में छात्रों को टेक्नोलॉजी एडॉप्शन एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कि महत्ता एवं उसके अनुसार अपने आपको तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। अवार्ड सेरेमनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बेहतर अकादमिक प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करना एवं संस्थान में अनुकूल शैक्षणिक वातावरण विकसित करना है। इस समारोह में MBA के 10 छात्रों को आई0आई0एम सिरमौर से सफलता पूर्वक पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के माता पिता एवं अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही जिन्होंने छात्रों के साथ मंच पर उपथित होकर न केवल छात्रों के साथ पुरस्कार प्राप्त किये वरन उनका उत्साहवर्धन करते हुए संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की एवं संकाय सदस्यगैन स प्रकार के आयोजन से एम बी ए के सभी छात्र काफी प्रसन्न और उत्साहित थे साथ ही भविष्य में और अच्छे प्रदर्शन और परीक्षा फल के लिए संकल्पित प्रतीत हो रहे थे। इस अवसर पर MBA पाठ्यक्रम के छात्रों के साथ साथ सभी संकाय सदस्यगण भी उपस्थित थे।



