गाजियाबाद

आईटीएस मोहननगर में एमबीए के प्रतिभागियों के लिए फ्रेशर पार्टी इनसेप्शन-2025 का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस गजियाबाद द्वारा एमबीए (2025 -2027) सत्र के नवप्रवेशी छात्रों हेतु फ्रेशरपार्टी इनसेप्शन -2025 का आयोजन संस्थान के चाणक्य आडिटोरियम में आयोजित किया गया। फ्रेशर पार्टी का शुभारम्भ आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के निर्देशक (पीआर) सुरेंद्र सूद, संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय, आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट गाजियाबाद के निदेशक डॉ. अजय कुमार एवं एमबीए चेयरपर्सन डॉ. उमा गुलाटी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुरेंद्र सूद ने सभी नव प्रवेशी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं सत्र के दौरान नियमित अल्प अवधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय ने नव प्रवेशी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और इस हेतु संभवत: आवश्यक सभी सुविधाएँ मुहैया कराने का आश्वासन दिया साथ ही टीम वर्क और सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा ने प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास की कामना की तथा आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना के साथ की गई। तत्पश्चात सीनियर प्रतिभागियों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा अंत में फैशन शो का आयोजन किया गया और विभिन्न स्तर पर मूल्यांकन के आधार पर सैयद आबिस अब्बास रिजवी को मिस्टर फ्रेशर एवं वाणी गौतम को मिस फ्रेशर का खिताब क्राउन पहनाकर दिया गया। इसी क्रम में मिस रीतिका को उनके अच्छे प्रदर्शन और उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए टैलेंट आफ द डे का सम्मान दिया गया। हाईटी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी। सभी छात्र काफी उत्साहित थे एवं एक दूसरे के साथ मिलकर प्रसन्नचित्त थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button