आई.टी.एस. डेन्टल कॉलेज के विद्यार्थियों को एस.टी.एस. एवं थिसिस ग्रांट्स मिली
गाजियाबाद। आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के बी.डी.एस. पाठ्यक्रम के आठ विद्यार्थियों एवं चार एम.डी.एस. पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च (आई.सी.एम.आर) के तहत, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डी.एच.आर.), भारत सरकार द्वारा शॉर्ट-टर्म स्टूडेंट शिप (एस.टी.एस) एवं एम.डी.एस थिसिस रिसर्च ग्रांट्स प्रदान की गई है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि से आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज ने अपनी शैक्षिणक एवं अनुसंधानात्मक श्रेष्ठता का परिचय दिया है। यह सफलता संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, अनुसंधान, छात्र-छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।
यह प्रतिस्पर्धात्मक ग्रांट्स, जो मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा प्रदान की जाती है, नवोदित डेन्टल प्रोफेशनल्स में अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देष्य से दी जाती है। एस.टी.एस कार्यक्रम, जो बी.डी.एस. छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है, उन्हें फैकल्टी मेंटर्स की मार्गदर्शन में शॉर्ट-टर्म रिसर्च परियोजनाओं को अंडरटैक करने के लिए प्रेरित करता है। एस.टी.एस ग्रांट्स, बी.डी.एस छात्रों में मिस रिषिका अग्रवाल, और मिस तनिषा गर्ग, प्रथम वर्ष, जबकि मिस कृति नागपाल, मिस इशिता धवन, मिस रिया तोमर, मिस सारा सहगल, मिस आरुषि आलोक तिवारी और मिस विदुषी भटनागर, द्वितिय वर्ष की छात्राओं को प्रदान की गई। डेन्टल विज्ञान के विभिन्न विशेष क्षेत्रों में उन्नत अनुसंधान का समर्थन करने के लिए एम.डी.एस छात्रों को थिसिस ग्रांट्स प्रदान की जाती है। चयनित परियोजनाएं मौजूदा चुनौतियों और डेन्टल विभाग में नवाचारों से संबंधित विविध विषयों को कवर करती है, जिनमें मौखिक स्वास्थ्य, बायोमैटेरियल, प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री और क्लीनिकल इंटरवेंशन शामिल है। एम.डी.एस. छात्रों में डॉ. वैभव गुप्ता एवं डॉ. शाल्लू, आर्थोडॉन्टिक्स विभाग, डॉ. स्पर्श कुमार, पीडिएट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री और डॉ वृंदा लाल, कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग को इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आई.सी.एम.आर) के तहत अनुसंधान विभाग (डी.एच.आर.), भारत सरकार से थिसिस ग्रांट्स प्रदान की गई है। सम्मानित छात्राओं ने संस्थान को उत्कृष्ट शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद देते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी इस सफलता में शिक्षकों और संस्थान की प्रेरणा एवं समर्थन का महत्वपूर्ण योगदान है। इस गौरवान्वित उपलब्धि के लिए आई.टी.एस-एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अर्पित चड्ढा के कुशल नेतृत्व,मार्गदर्शन एवं संस्थान में उपलब्ध कराई गई शोध एवं शैक्षणिक सुविधाओं ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाया।



