गाजियाबाद

आईटीएस डेन्टल कालेज की छात्रा संचिता तिवारी बनी एक दिन की थानाध्यक्ष

गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान के अंर्तगत आईटीएस डेन्टल कालेज की बीडीएस की छात्रा (इर्न्टन) संचिता तिवारी को मुरादनगर थानाध्यक्ष के पद पर एक दिन के लिये तैनात किया गया। संचिता तिवारी राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज भी हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक से भी सम्मानित भी किया गया है।
इस अवसर पर मुरादनगर थाने की गाड़ी कालेज की छात्रा संचिता तिवारी को ससम्मान थाना लेकर गई। वहा संचिता तिवारी को थानाध्यक्ष अंकित कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की कैप पहनाकर तथा थानाध्यक्ष का बैज लगाकर स्वागत किया गया। तैनाती के दौरान संचिता द्वारा जनसुनवाई की गई जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर की जा रही कार्यवाही के बारे में चर्चा की गई तथा महिला सुरक्षा के सम्बंध में लोगों से सुझाव साझा किये गये। कुछ लोगों से सुझाव मांगे गये तथा उनको सुझाव देकर निर्देशित भी किया गया। इसी अवधि में संचिता द्वारा मुरादनगर थाने की एंटी रोमियो स्क्वायड की चेकिंग भी गई उनसे महिला सुरक्षा हेतु की जा रही कार्यवाही के बारे में चर्चा की गई। अन्त में सभी पुलिस कर्मियों के साथ वार्तालाप किया। आज के अनुभव के बारे में संचिता से पूछने पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सुरक्षा के लिये बहुत महत्वपूर्ण कदम उठा रही है तथा महिला सुरक्षा के लिये अपनी तरफ से कोई भी कोताही नहीं बरत रही है। उन्होंने कहा कि आज का अनुभव मेरे लिये एक सपने जैसा था जो कि आईटीएस कालेज के चेयरमैन डॉ. आरपी चढ्डा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के सहयोग से ही संभव हो सका है। अर्पित चड्ढा के प्रोत्साहन से ही मैं आज इस जगह पहुंच पाई हूॅ। संचिता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश शासन की प्रशंसा की तथा एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाये जाने हेतु धन्यवाद प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button