गाजियाबाद

आईटीएस डेंटल कॉलेज में एलुमनाई मीट का आयोजन

गाजियाबाद ; आईटीएस डेंटल कॉलेज द्वारा एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न बैचों के लगभग 450 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ. देवी चरण शेट्टी, डीन तथा दंत विभागों के एचओडी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डीन-एलुमनाई, डॉ. पायल शर्मा द्वारा विशिष्ट अतिथि गणमान्यों के स्वागत भाषण के साथ हुई। उन्होंने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें अपने कॉलेज जीवन की यादों को पुनः ताजा करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ. देवी चरण शेट्टी ने अपने संबोधन में 26 वर्षों की उत्कृष्टता का उत्सव विषय पर प्रकाश डालते हुए संस्थान की उपलब्धियों एवं एलुमनाई के योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बीडीएस द्वितीय बैच (2001-2005) के पूर्व छात्रों का सम्मान समारोह रहा। इस अवसर पर आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सभा को संबोधित करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र संस्थान के सबसे बड़े प्रतिनिधि होते है और उनकी सफलता वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। कार्यक्रम के दौरान सभी पूर्व छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ फैशन शो और विभिन्न खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों के बच्चों ने भी भाग लिया। इसके अतिरिक्त पूर्व छात्र संघ की आम सभा भी आयोजित की गयी तथा सभी पूर्व छात्रों ने अपने-अपने विभागों का पुनः दौरा कर पुरानी यादों को ताजा किया। अंत में एक सामूहिक समूह फोटो भी लिया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अपने करियर में सफलता हेतु संस्थान एवं फैकल्टी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में सभी पूर्व छात्रों ने इस सफल आयोजन के लिए आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button