आईटीएस डेंटल कॉलेज ने पुलिस लाइन में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद। आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस शिविर में संस्थान के अनुभवी दंत चिकित्सकों की टीम ने लगभग 200 से अधिक आर.टी.सी प्रशिक्षुओं, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के दांतों की जांच कर आवश्यकतानुसार उपचार प्रदान किया। शिविर का उद्देश्य मौखिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बचाव संबंधी शिक्षा प्रदान करना, उपचार करना और लोगों को स्वस्थ मौखिक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। शिविर की शुरूआत एक आकर्षक मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र से हुई, जिसमें दांतों को सही तरीके से ब्रश करने की तकनीक, मजबूत दांतों के लिए आहार सुझाव और तंबाकू सेवन के जोखिमों पर चर्चा की गई। इस सत्र में इंटरएक्टिव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि प्रतिभागी इन सुझावों को अपनी दैनिक दिनचर्या में लागू कर सकें। शिविर के दौरान जरूरतमंद मरीजों की मौखिक स्क्रीनिंग, ओरल प्रोफीलैक्सिस, तंबाकू सेवन छोड़ने के उपाय और बच्चों के लिए कैविटी से बचाव हेतु फ्लोराइड एप्लिकेशन जैसी सेवाएं प्रदान की गई। यह शिविर न केवल जागरूकता और उपचार की आवश्यकता को पूरा कर रहा था, बल्कि यह बचाव को भी स्पष्ट कर रहा था। आई.टी.एस – एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इस स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसके लिए प्रतिभागियों ने संस्थान की सराहना की। अर्पित चड्ढा के निरंतर समर्थन से संस्थान इस तरह के निशुल्क शिविर निरंतर आयोजित करता रहता है।



