शिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज द्वारा सितंबर माह में शिविर लगाकर 5 हजार से अधिक मरीजों के दांतों का किया परीक्षण

गाजियाबाद। आईटीएस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर द्वारा सितंबर माह में मरीजों के लिए गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर स्थलों पर आने वाले सभी मरीजों को मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा जरूरतमंद लोगों को दंत चिकित्सा सेवा प्रदान की गयी।
शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अपना उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर विभिन्न दंत उपचार किये गये। संस्थान के 21 से अधिक दंत विशेषज्ञों की टीम ने दंत शिविर में लगभग 5000 लोगों की मौखिक स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की तथा आवश्यक उपचार बताये। विशेष रूप से दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों, दंत फ्लोरोसिस और उन्हें रोकने के उपायों पर जोर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें कैरियोजेनिक खाद्य पदार्थो के बारे में शिक्षित किया गया जो दांतों की सड़न पैदा कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें मौखिक रोगों से संबंधित उकने प्रश्नों के उत्तर भी दिये। शिविर स्थल पर मरीजों के दांत निकाले गये, दांतों की सफाई करायी, दांतों की सड़न को रोकने के लिए एपीएफ जैल लगाना और और मरीजों का एक्स-रे तथा दांतों में मसाला भी भरा गया। इसके साथ मरीजों को तंबाकू समाप्ति पर परामर्ष भी दिये गये। इसके अतिरिक्त मरीजों को संस्थान में प्रदान किये जाने वाले उन्नत उपचार जैसे डेंटल इंप्लांट, लैमिनेट्स, वेनीर्स, माइक्रोस्कोपिक रूट कैनाल ट्रीटमेंट, ब्रेसेस, एलाइनर्स, टीथ व्हाइटनिंग, हेयर ट्रांसप्लांट आदि के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा मरीजों के लिए एक निशुल्क बस सेवा की सुविधा भी प्रदान की गयी है। इसके अलावा स्कूल के छात्रों के बीच आॅर्थोडॉन्टिक्स स्क्रीनिंग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आउटरीच गतिविधि की निरंतरता में प्रेसीडियम स्कूल में एक विशेष शिविर भी आयोजित किया गया था। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर पी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इन स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसके लिये सभी मरीजों ने संस्थान का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button