आईटीएस डेंटल कॉलेज में 143 छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन





आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद में दिनांक 3 अप्रैल, 2026 को बी0डी0एस0 के 21वें बैच (2020-25) एवं एम0डी0एस0 के 17वें बैच (2022-25) के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डॉ0 (ऑनरेरी ब्रिगेडियर) अनिल कोहली, पूर्व प्रेसिडेंट, डेन्टल काउंसिल ऑफ इंडिया, मुख्य अतिथि, मेजर जनरल, डॉ0 अमित देवगन, कुलपति अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ, आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के सेक्रेट्री, श्री भूषण कुमार अरोड़ा और डायरेक्टर-पी0आर0, श्री सुरिन्द्र सूद भी उपस्थित रहें। दीक्षांत समारोह में 143 बी0डी0एस0 एवं एम0डी0एस0 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम की शुरुआत डीन-स्टूडेंट अफेयर्स, डॉ0 पीयूष कुमार द्वारा विशिष्ट अतिथि गणमान्यों के स्वागत भाषण के साथ हुई। इसके बाद संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ0 देवी चरण शेट्टी ने अपनी कॉलेज रिपोर्ट मे संस्थान के विभिन्न दंत विभागों की मुख्य विशेषताओं और नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए चेयरमैन डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा का आभार प्रकट किया तथा विद्यार्थियों के माता-पिता को बधाई दी। डॉ0 सोनाली तनेजा, डीन-पी0जी0 स्टडीज, प्रोफेसर एंड एच0ओ0डी0, कंजरवेटिव एंड एंडोडोंटिक्स विभाग द्वारा सभी छात्रों को शपथ दिलाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके उपरांत डॉ0 शिवानी माथुर, डीन-यू0जी0 स्टडीज द्वारा वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कारों एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों की घोषणा की गई। आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा ने छात्रों एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए बताया कि संस्थान को लगातार तीसरी बार नैक (एन.ए.ए.सी) से ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। साथ ही इण्डिया टुडे एवं द-वीक सर्वे के अनुसार आई0टी0एस0 डेन्टल कालेज को नॉर्थ इंडिया के बेस्ट प्राइवेट कॉलेजों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। विशिष्ट अतिथि डॉ0 (ऑनरेरी ब्रिगेडियर) अनिल कोहली ने संस्थान द्वारा निरंतर समाज में रहने वाले गरीब व्यक्तियों को न्यूनतम शुल्क पर उच्च गुणवत्ता वाले दंत चिकित्सा उपचार प्रदान करने के लिए संस्थान की सराहना की। उन्होंने ने कहा कि यह सभी सुविधाएं संस्थान के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा के दिन प्रतिदिन शैक्षणिक गतिविधियों की रूची के कारण है, जिससे आई0टी0एस0 कॉलेज देश के सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेजों मे अपना प्रथम स्थान रखता है। इसके बाद मुख्य अतिथि मेजर जनरल, डॉ0 अमित देवगन ने विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की। जिसमें सी0बी0सी0टी0, औरोफेशियल पैन क्लीनिक, इंप्लांट सेंटर, लेजर एण्ड फेशियल एस्थेटिक/ग्लो एंड ग्रो क्लीनिक तथा कैड-कैम मशीन सम्मिलित है, जिसके द्वारा दंत चिकित्सकों को उच्चस्तरीय एवं बेहतर उपचार करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, उन्होंने जरूरतमंद लोगों को प्रदान की जाने वाली संस्थान द्वारा मुफ्त चिकित्सा और दंत सेवाएं मुहैया की जा रही कैंसर सर्जरी, डायलिसिस यूनिट, शल्य चिकित्सा आदि की सराहना की।
इसके पश्चात सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। उन्होंने बी0डी0एस0 के सर्वोत्तम विद्यार्थियों को सम्मानित किया – डॉ0 आकृति सिंह – लेट सुश्री सुनन्या मेमोरियल एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड एवं गोल्ड मेडल, डॉ0 सौम्या सिंह – बेस्ट आउट गोइंग स्टूडेंट (साइंटिफिक एंड रिसर्च एक्टिविटीज), डॉ0 प्रियांशी त्यागी – बेस्ट आउट गोइंग स्टूडेंट (एकेडमिक), डॉ0 संचिता तिवारी – बेस्ट आउट गोइंग स्टूडेंट (स्पोर्टस एक्टीविटीज), डॉ0 भूमांश वशर्नेय – बेस्ट आउट गोइंग स्टूडेन्ट (आई0टी0एस0-सी0डी0एस0आर एक्टीविटीज) एवं डॉ विंद्राक्षी – बेस्ट आउट गोइंग स्टूडेंट (कलर्चर एक्टिविटीज)। साथ ही विशिष्ट एलुमनाई, डॉ0 यशवी जैन को गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने वर्ष 2025 की यू0पी0एस0सी0 सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय 97वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। इसके अतिरिक्त उन्होंने एम0डी0एस0 के सर्वोत्तम विद्यार्थियो को भी सम्मानित किया- डॉ0 विद्या अय्यर – प्रथाम स्थान महाविद्यालय में, डॉ0 स्वाति मिश्रा – द्वितीय स्थान महाविद्यालय में, डॉ0 काज़ी सबा – तृतीय स्थान महाविद्यालय में, डॉ0 लुबना हसन – चतुर्थ स्थान महाविद्यालय में, डॉ0 अनम आलम – पांचवा स्थान महाविद्यालय में, डॉ0 बाजिला मलिक – छठवां स्थान महाविद्यालय में, डॉ0 आयुषी चिरेनिया – सातवां स्थान महाविद्यालय, डॉ0 गीतांजलि गुप्ता एवं डॉ0 अचोम उमा देवी – आठवां स्थान महाविद्यालय, एवं डॉ0 सानिया खालिद – दसवां स्थान महाविद्यालय सम्मिलित थे। कार्यक्रम के अंत में डॉ0 प्रियंका दास एवं आकांक्षा हनी बी0डी0एस0 एवं डॉ0 विद्या अय्यर और डॉ0 स्वाति मिश्रा एम0डी0एस0, की छात्राओं ने उच्च कोटि की शिक्षा तथा सभी आधुनिक सुविधाओं के लिए संस्थान को धन्यवाद दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



