गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज को नैक (एनएएसी) की ओर से लगातार तीसरी बार (वर्ष 2012, 2017 एवं 2023) ए ग्रेड दिया गया है। कड़े मानकों की कसौटी पर खरा उतरने और नैक की ओर से भेजी गयी टीम के द्वारा संस्थान के कठिन निरीक्षण के बाद यह ग्रेड दिया गया है। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने बताया कि यह ए ग्रेड पांच वर्ष यानी 2028 तक के लिये दिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में हमारा कॉलेज प्रथम डेंटल कॉलेज है जिसे लगातार तीन बार (वर्ष 2012, 2017 एवं 2023) में नैक के द्वारा ए ग्रेड दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि स्टाफ और फैकल्टी के सहयोग से मिली है, जिसके लिये उन्होंने आईटीएस परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी। नैक रेटिंग से छात्रों को शिक्षण संस्थान के बारे मे सही जानकारी मिलती है। छात्रों को संस्थान के बारे में शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान, बुनियादी ढांचा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी जानकारी आसानी से मिल जाती है। इतना ही नहीं, नैक ग्रेड शिक्षण संस्थानों की दी गयी डिग्रियों का मूल्य भी निर्धारित करते हैं। इसके अलावा जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते हंै, उनको भी एडवांटेज मिलता है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
लायंस क्लब के सहयोग से केआईईटी में रक्तदान शिविर आयोजित, 272 यूनिट रक्त किया दान
Tuesday, 11 November 2025, 3:55 pm
सीबीएसएम दिल्ली में दो दिवसीय दिवाली मेले में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Monday, 13 October 2025, 4:00 pm
केआईईटी ने रचा इतिहास, इंफोसिस कैंपस सेलेक्शन में 2026 बैच के 583 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट
Thursday, 9 October 2025, 12:34 pm
निट्रा टैक्नीकल कैंपस में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, मिस्टर फ्रेशर अर्थ द्विवेदी व मिस फ्रेशर चुनी गई अंबिका यादव
Saturday, 4 October 2025, 3:18 pm
Check Also
Close
-
निट्रा टैक्नीकल कैंपस में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, मिस्टर फ्रेशर अर्थ द्विवेदी व मिस फ्रेशर चुनी गई अंबिका यादवSaturday, 4 October 2025, 3:18 pm