आईटीएस डेंटल कॉलेज में बीडीएस इंटर्न्स के लिए क्लीनिकल एकेडमिक एनहांसमेंट कोर्स के दूसरे मॉड्यूल का आयोजन

गाजियाबाद; आई0टी0एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ओरल सर्जरी, पीरियडोनटोलॉजी एवं पीडीऐट्रिक एवं प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभागों के द्वारा दिनांक 20 एवं 23 मार्च, 2026 को बीडीएस इंटर्न्स के लिये दो दिवसीय क्लीनिकल एकेडमिक एनहांसमेंट कोर्स के दूसरे मॉड्यूल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 92 इंटर्न्स ने भाग लिया, जिसमें तीन समूहों में विभाजित किया गया। आई0टी0एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के क्लीनिकल ज्ञान को सुदृढ़ करना तथा उन्हें दंत चिकित्सा की नवीनतम उपचार तकनीकों से अवगत कराना था। ओरल सर्जरी विभाग द्वारा विभिन्न मैनेजमेंट ऑफ डेन्टोफेशियल ट्रामा विद क्लोज्ड रिडक्शन विषय पर व्याख्यान एवं डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किए गये। विद्यार्थियों को डेन्टल कास्ट पर डायरेक्ट वायरिंग तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया तथा रोगी पर इसका लाइव प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही डेंटोफेशियल ट्रामा के मामलों में एरिच आर्क बार लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विशेष वक्ता डॉ0 रोहित पूंगा, प्रोफेसर एंड सीनियर कंसलटेंट, स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज, शारदा विष्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा द्वारा स्मार्ट एक्सट्रैशन्सः आधुनिक एक्सोडॉन्टिया में तकनीकों का एकीकरण विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई तथा हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। पेरियोडॉन्टोलॉजी विभाग द्वारा सर्जिकल ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप और क्लीनिकल पेरयिोडॉन्टोलॉजी में लेज़र के उपयोग पर दो क्लीनिकली ओरिएंटेड व्याख्यान प्रस्तुत किये गये। इसके अंतर्गत केले के मॉडल पर माइक्रोस्कोप की सहायता से पार्टियल थिकनेस फ्लैप उठाने की प्रक्रिया का प्रदर्षन किया गया। सभी छात्रों को मैग्नीफिकेशन के तहत सर्जिकल माइक्रोस्कोप का उपयोग करते हुए हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मरीजों पर लेज़र सर्जिकल एप्लिकेशन जैसे डिपिग्मेंटेशन, लेज़र क्यूरेटेज एवं फ्रेनेक्टॉमी का लाइव प्रदर्शन किया गया। विशेष वक्ता डॉ0 मीनू तनेजा भसीन, प्रोफेसर, सुधा रस्तोगी डेन्टल कॉलेज, फरीदाबाद द्वारा लेज़र तथा सर्जिकल ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप पर लेक्चर प्रस्तुत किया गया, जिसमें दौरान मरीजों पर लेज़र डिपिग्मेंटेशन और फ्रेनेक्टॉमी जैसी सर्जिकल प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया तथा सर्जिकल ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप के मैग्नीफिकेषन के तहत कोरोनली एडवांस्ड फ्लैप की प्रक्रिया भी प्रदर्षित की गई। पीडिएट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा बाइलेटरल स्पेस मेंटेनर्स विषय पर विभिन्न व्याख्यान प्रस्तुत किये गये, जिनमें उनकी इंडिकेशन्स, डिजाइन तथा क्लीनिकल विचारों पर चर्चा की गई। साथ ही बैंड एडाप्टेशन पर हैंड्स-ऑन सत्र आयोजित किया गया। इसके अलावा विशेष वक्ता डॉ. तनु नांगिया, प्रोफेसर एंड एचओडी, मानव रचना डेंटल कॉलेज, फरीदाबाद द्वारा यूनिलेटरल स्पेस मेंटेनर्स विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान संबंधित प्रक्रियाओं का क्लीनिकल लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी छात्रों को क्लीनिक एवं एकेडमिक के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी छात्रों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।



