लेटेस्टशहर

आईटीएस कॉलेज की छात्रा ने खेलो इंडिया टॉर्च रिले में मशाल का किया प्रतिनिधित्व

गाजियाबाद। भारतीय तीरंदाज और आईटीएस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर की प्रतिभाशाली बीडीएस पाठ्यक्रम की तृतीय वर्ष की छात्रा संचिता तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित गौतमबुद्ध नगर में खेलो इंडिया मशाल का प्रतिनिधित्व किया। यह मशाल उत्तर प्रदेश राज्य के सभी 75 जिलों में पहुंचाई जा रही है। इस मशाल को संचिता तिवारी को रिले करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके लिये उन्हें गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। संचिता तिवारी तीरंदाजी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पदक विजेता है। इस गौरवान्वित उपलब्धि के लिए आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा व संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी ने संचिता तिवारी को अपनी शुभकामनाएं दी और छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।संचिता तिवारी ने आईटीएस के बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button