गाजियाबाद

आईटीएस कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फार्मेसी में उपयोग पर व्याख्यान का आयोजन

गाजियाबाद; आई0 टी0 एस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मुरादनगर, गाजियाबाद द्वारा दिनांक 20 मार्च, 2026 को फार्मेसी के क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “कृत्रिम बुद्धिमत्ता इन फार्मेसी” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वैल्यू एडेड कोर्स के अंतर्गत मॉड्यूल-1 का हिस्सा था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ आई0 टी0 एस-दी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डाॅ0 आर0 पी0 चढ्डा, वाईस चेयरमैन अर्पित चढ्डा, संस्थान के निदेशक डाॅ0 एस0 सदीश कुमार एवं मुख्य अतिथि डॉ० वरूण सिंह, साइंटिस्ट-III, गवर्नमेंट मेडिकल डिवाइस टेस्टिंग ऑफिसर, बायो- सेफ्टी ऑफिस, नोएडा ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० वरूण सिंह, साइंटिस्ट- III, गवर्नमेंट मेडिकल डिवाइस टेस्टिंग ऑफिसर, बायो- सेफ्टी ऑफिस, नोएडा ने भाग लिया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के फार्मेसी क्षेत्र में बढ़ते महत्व, दवा विकास, रोग निदान और फार्मास्युटिकल रिसर्च में इसके उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने छात्रों को आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक रहने और अपने कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के दौरान एक रोचक प्रश्न्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सत्र में छात्रों ने “फार्मेसी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” के उपयोग, दवाओं के निर्माण में इसकी भूमिका, तथा भविष्य में रोजगार के अवसरों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। मुख्य अतिथि विशेषज्ञ ने सरल एवं स्पष्ट भाषा में सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दवा खोज, रोगों के निदान, तथा व्यक्तिगत उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में फार्मेसी क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से बढ़ेगा, जिससे नई तकनीकों और शोध के अवसरों में वृद्धि होगी। छात्रों ने विशेष रूप से यह जानने में रुचि दिखाई कि वे इस क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत कैसे कर सकते हैं। विशेषज्ञ ने उन्हें आवश्यक कौशल जैसे डेटा विश्लेषण, मशीन लर्निंग की बुनियादी जानकारी, तथा तकनीकी ज्ञान विकसित करने की सलाह दी। इस संवादात्मक सत्र ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत करने के साथ-साथ उनके ज्ञान में वृद्धि की और उन्हें आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम के दौरान डाॅ0 आर0 पी0 चढ्डा, चेयरमैन, आई0 टी0 एस-दी एजुकेशन ग्रुप ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक तकनीकों का ज्ञान छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषय भविष्य की दिशा तय करेंगे। इस अवसर पर श्री अर्पित चढ्डा, वाईस चेयरमैन, आई0 टी0 एस-दी एजूकेशन ग्रुप ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि आज का युग डिजिटल और तकनीकी विकास का युग है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि नई तकनीकों को सीखने और समझने का निरंतर प्रयास करें।
कार्यक्रम में आगे संस्थान के निदेशक डाॅ0 एस0 सदीश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित संस्थान के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यक्रम आयोजक, शिक्षकों एवं समस्त विद्यार्थियों का कार्यक्रम में हृदय से स्वागत किया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है यह कार्यक्रम आपके लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहेगा। हमारा संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। यह व्याख्यान छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गण डाॅ0 मनोज शर्मा, मिस0 साक्षी चौहान, मिस0 निधि शर्मा व मि0 मनीष कुमार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button