उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

आरटीई के अंतर्गत आवंटित बच्चों का शत—प्रतिशत दाखिला कराना हम सब का दायित्व: मुख्य विकास अधिकारी

  • आरटीई दाखिले में बाधा उत्पन्न करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्रवाई
  • साक्ष्य के संबंध में अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्र की स्वयं जांच न करवायें विद्यालय
  • मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी बैठक में बुलाये गये पांच अभिभावकों की समस्यायें

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में आरटीई 2009 की धारा 12 (1) ग के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष दाखिला नहीं लेने वाले 30 स्कूलों के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 30 में से 28 विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक/एडमिन ने प्रतिभाग किया 2 विद्यालय जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम एवं सीपी आर्य पब्लिक स्कूल स्वर्ण जयंतीपुरम द्वारा गाजियाबाद ने इस बैठक में प्रतिभाग नहीं किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा उपस्थित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधको/प्रतिनिधियों को स्पष्ट शब्दों में यह कहा गया कि मुख्यमंत्री के जनपद गाजियाबाद के आगमन पर सांसद, विधायक एवं कई जनप्रतिनिधियों द्वारा आरटीई के अंतर्गत विद्यालयों द्वारा बच्चों के दाखिला न लेने संबंधी शिकायत की गई, जिस पर उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया है कि जो भी विद्यालय आरटीई के अंतर्गत आवंटित बच्चों का दाखिला नहीं लेता है उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसलिए उन्होंने उपस्थित सभी विद्यालय को यह निर्देश दिया कि अगले दो दिवसों में उन सभी बच्चों का दाखिला अपने विद्यालय में कराना सुनिश्चित करें, जिनका नाम उनके विद्यालय हेतु आवंटित हुआ है। उन बच्चो के अभिभावकों से संपर्क स्थापित करते हुए तत्काल उनका नामांकन कराए। साक्ष्य के संबंध में अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्र की स्वयं जांच न करवाये, यदि आवश्यक हो तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखें। जिन बच्चों का नामांकन अभी तक विद्यालयों ने नहीं किया है उसका स्पष्ट विवरण अपने पत्र में उल्लेखित करते हुए सोमवार दिनांक 30 जून 2025 तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में पांच अभिभावको को जिनके बच्चों का नामांकन नहीं हो पाया था उनको बुलाया गया जिनके द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं मुख्य विकास अधिकारी के सामने रखी गई, जिन्हें महोदय द्वारा सुना गया एवं उपस्थित विद्यालयों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आरटीई के अंतर्गत आवंटित बच्चों का शत—प्रतिशत दाखिला कराना हम सब का दायित्व है। इसलिए इस कार्य में जो भी विद्यालय बाधा उत्पन्न करेगा, उस विद्यालय के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। बैठक के प्रारंभ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव द्वारा बैठक के उद्देश्यों के बारे में सभी को अवगत कराया गया। बैठक में जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता डॉ.राकेश कुमार जिला समन्वयक एमआईएस रुचि त्यागी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र गाजियाबाद इश्कलाल, विश्वजीत राठी, अभिषेक यादव एवं शरद चंद भारती उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button