गाजियाबाद

राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी में आईपीसीए की टीम ने ली वॉलंटियर्स की बैठक

  • हर घर में जब तक कचरे का पृथीकरण नहीं, तब तक कूड़े के पहाड़ ऊंचाई छूते रहेंगे: मनोज अग्रवाल
  • कचरे के प्रबंधन में रेजीडेंट्स को सामूहिक हिस्सेदारी साझा करने की आवश्यकता: अनिल कुमार गुप्ता

गाजियाबाद। कचरा प्रबंधन सर्वेक्षण अभियान के तहत आईपीसीए और एसबीआई कार्ड के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी के रॉयल क्लब हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में पीडब्ल्यूसी के कचरा प्रबंधक सलाहकार की टीम ने सोसाइटी के स्वच्छता अभियान में लगे वॉलंटियर्स की टीम से कचरा प्रबंधन की जागरूकता एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस अवसर पर आईपीसीए के प्रतिनिधि मुकेश कुमार, पीडब्लूसी के कंसल्टेंट तनु प्रिया एवं दीपक ने सोसाइटी का निरीक्षण भी किया और सोसाइटी के रखरखाव प्रबंधक हर्ष चौधरी से गीले कूड़े को कंपोस्ट करने की क्षमता एवं गीले कूड़े को कंपोस्ट होने के बाद बनी खाद के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी भी हासिल की। राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी के मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए निरंतर जागरूकता फैलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कूड़े के पहाड़ दिन पर दिन नई ऊंचाई छूते रहेंगे जब तक हम सूखे और गीले कूड़े को घर पर ही पृथक करने की आदत नहीं बनायेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार गुप्ता ने की और उन्होंने बताया कि स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें इसके लिए निरंतर प्रयास करना होगा। इस अवसर पर राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी के संजीव गुप्ता, अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अमृता सिंघल, मोहनलाल गर्ग, रैनी अग्रवाल, विभा गर्ग, अमित त्यागी, निधि सिंघल एवं गाबा जी आदि निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अनुभव एवं विचार साझा किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button