लेटेस्टशहर

एचआरआईटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यात्मिक गुरु डा. पवन कुमार सिन्हा व सांसद डा. अनिल अग्रवाल, संस्थान के उपाध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, डायरेक्टर जनरल डा. वीके जैन, ग्रुप के निदेशक डा.एनके शर्मा, प्रोफेसर डा. निर्दोष अग्रवाल, सीएन सिन्हा, डा.आरके राय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि योग गुरु पवन सिन्हा ने जीवन शैली में योग की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि कपिल से लेकर ऋषि पंतजलि द्वारा योग की पद्धितयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि व्यायाम योग नहीं, योग का संबंध मन की शांति व एकाग्रता से है। इस दौरान उन्होंने साधकों को योग क्रियाएं करार्इं। सांसद डा. अनिल अग्रवाल ने योग को शिक्षा से जोड़कर इस बात पर जोर दिया कि यदि विद्यार्थी योग करेंगे तो मानसिक एकाग्रता के साथ शारीरिक विकास को प्राप्त कर जीवन में सफल होंगे। संस्थान के उपाध्यक्ष अंजुल अग्रवाल ने योग की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को जीवन शैली में योग को शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद कुमार, श्रद्धा सूद, डा. अनिल त्यागी, रंजना शर्मा, डा. मधुबाला, डा. संदीप यादव, गौरव शर्मा, डा. अरविंद, एकलव्य कुमार सिंह, डा. पूजा अरोरा, शबनम जैदी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button