लेटेस्टशहर

केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के तत्वावधान में केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान गाजियाबाद ने अपने परिसर में 8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। सर्वप्रथम संस्था के निदेशक अम्बर किशोर झा ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरान्त मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रशिक्षक उत्तम सिंह ने योग का अभ्यास कराया जिसमें संस्था के सभी अधिकारी, कार्मिक तथा प्रशिक्षुओं ने सक्रिय रुप से भाग लिया और विभिन्न योगाभ्यास जैसे अनुलोम-विलोम, प्राणायाम तथा विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास कराया। साथ ही प्रशिक्षक ने दैनिक योग क्रिया से गंभीर बीमारियों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायरॉयड, अस्थमा इत्यादि को भी दूर करने का ज्ञान दिया। अन्त में संस्थान के निदेशक ने प्रशिक्षक को उनके बहुमूल्य प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि योग सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए सदैव लाभदायक होता है।
इस अवसर पर संस्था के उपप्राचार्य विरेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक बिजेन्द्र पाल शर्मा, रमनपाल सिंह, पीपी कर्णवाल, सत्यवीर सिंह, बरुन भट्टाचारजी, आदेश कुमार त्यागी, ऋषिराज त्यागी, शीला चौधरी, प्रभारी जनसंपर्क बीरेन्द्र कुमार तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी व प्रशिक्षु भी योग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button