गाजियाबाद

आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कॉलेज में 7 मार्च, 2026 को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत आई0टी0एस0-दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं विद्यार्थियों के संबोधन के साथ हुई। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस वर्ष की थीम ’’देने से ही प्राप्ति होती है’’ के महत्व पर प्रकाश डाला।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डाॅ0 पूजा सेठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही जो ए0बी0वी0आई0एम0एस0 अस्पताल एवं डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली में उप-मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट एवं फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। डाॅ0 पूजा सेठी भारतीय फिजियोथेरेपी संघ (दिल्ली शाखा) की भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने ’’महिला श्रेणि तल की मांसपेशियों के पुनर्वास’’ विषय पर अत्यंत ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं में होने वाली शारीरिक समस्याओं, विशेष रूप से श्रेणि क्षेत्र से संबोधित विकारों तथा उनके उपचार में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में छात्राओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियाॅ भी दी गई जिसमें गणपति वंदना एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित समूह नृत्य शामिल थें। इसके अतिरिक्त बी0पी0टी0 आठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई एक लघु चलचित्र ’’मिसाईल वुमन’’ की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित थी।
डाॅ0 एम थंगराज ने बताया कि आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी ओ0पी0डी0 में 7 मार्च से 14 मार्च, 2026 तक महिला स्वास्थ्य जागरूकता वं उपचार शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला रोगियों को फिजियोथेरेपी उपचार पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से इस सफल आयोजन के लिए आई0टी0एस0-दि एजूकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। उनके इस सराहनीय मार्गदर्शन से ही संस्थान में इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो पाता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button