गाजियाबाद

आई.टी.एस डेन्टल कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस

गाजियाबाद। आई.टी.एस डेन्टल कॉलेज, गाजियाबाद के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा 27 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया गया। यह दिन वरिष्ठ नागरिकों के बारे में पूरी दूनिया के लोगों मे अधिक जागरूकता और सहानुभूति बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर आई.टी.एस डेन्टल कॉलेज में बुजुर्गो के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए दांतों के जबड़े के रखरखाव तथा मौखिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान मे रखकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा बुजुर्गों के लिए दंत स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र आयोजित किये गये, जिसमें सभी दंत चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर मरीजों को दंत स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में शिक्षित किया और विभिन्न प्रोस्थोडोंटिक उपचार विधियों के लाभों पर जोर दिया। इसके साथ ही ह्यदंत स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देह्य विषय पर स्लोग्न प्रतियोगिता, उम्र के साथ मुस्कान, बुजुर्गों के लिए इम्प्लांट विषय पर ई-पोस्टर प्रतियोगिता और टेक्नोलॉजी कैन रिप्लेस ट्रेडिश्नल डेन्टिस्ट्री विषय पर एम.डी.एस. छात्रों के लिए डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम का सार रचनात्मक और रंगीन रंगोली डिजाइनों के माध्यम से विभाग में परिलक्षित हुआ। छात्रों द्वारा बुजुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया, जिसमें समाज मे बुजुर्गों की अमूल्य भूमिका का उत्सव मनाया गया और दंत स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन नॉन-सर्जिकल मैनेजमेंट आॅफ टेम्पो मैंडीबुलर डिसआॅर्डर विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध वक्ता प्रो. डॉ. चेतन हेगड़े, प्रोफेसर एंड एच.ओ.डी, प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग, ए.बी. शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट आॅफ डेंटल साइंसेज, मंगलोर ने मार्गदर्शन प्रदान किया। इस कार्यक्रम मे संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ देवी चरण शेट्टी, डीन, एच.ओ.डी, दंत चिकित्सक, एम.डी.एस छात्र एवं इंटर्न छात्र उपस्थित रहें। अंत में प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button