आरकेजीआईटी के एमबीए विभाग में इंटर इंस्टीट्यूट पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता-शोध 2026 का आयोजन



आरकेजीआईटी गाजियाबाद के एमबीए विभाग ने,गाजियाबाद प्रबंधन संघ के साथ मिलकर 26 मार्च 2026 को “,शोध 2025-26” ( इंटर इंस्टीट्यूट पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता) का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का विषय था ” एआई फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट: ईएसजी ड्रिवन ट्रांसफॉर्मेशन इन बिजनेस”.इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 मार्च 2026 को आरकेजीआईटी समूह के वाइस चेयरमैन श्री अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी. सी. शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आर. के. यादव , डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्री एच. जी. गर्ग और एचओडी एमबीए डॉ.विभूति त्यागी व गाजियाबाद प्रबंधन संघ के कार्यकारी निदेशक श्री राहुल अग्रवाल द्वारा किया गया I प्रोग्राम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉक्टर) सुमित नरूला, डीन – टाइम्स स्कूल ऑफ मीडिया, बेनेट विश्वविद्यालय ने प्रतिभागियों को मोटिवेट किया व छात्रों को प्रबंधन से संबन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारीया दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्टूडेंट्स की क्षमता को विकसित करते हैंI इस प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों और एमबीए संस्थानों की टीमों ने भाग लिया।।इस प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों की कुल 45 टीमों ने भाग लिया और उन्हें डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव (बीबीए विभाग), डॉ. रॉबिन अब्राहम (ईसीई विभाग) और डॉ. सौरभ अग्रवाल (एमई विभाग)
के पैनल द्वारा जज किया गया। इस कार्यक्रम को 02 श्रेणियों में विभाजित किया गया था। एक श्रेणी आंतरिक प्रतिभागियों के लिए और दूसरी श्रेणी बाहरी प्रतिभागियों के लिए थी इस प्रोग्राम का आयोजन डॉ शिखा मित्तल के संरक्षण में किया गया I, डॉ.मनीष राय , तथा बाकि सभी फैकल्टीज ने भी प्रोग्राम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया I कालेज के सभी उच्च अधिकारियों ने डिपार्टमेंट के कार्यक्रम की सफलता की बधाई दीI



