गाजियाबाद

विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभा​वी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक आहूत

संचारी रोगों के रोकथाम हेतु जनता को जागरूक करना अनिवार्य: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के साथ दिशा-निर्देशों का पालन करना अत्यंत आवश्यक

01 अप्रैल को वृहद स्तर पर निकाले रैलियां, संचारी रोगों के प्रति लोगों को करें जागरूक

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलैक्ट्रेट में माह अप्रैल 2026, में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभा​वी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों/प्रतिनिधियों के साथ उनके कार्यों एवं दायित्वों के निर्धारण हेतु क्रियान्वयन व अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में आहूत हुई।
बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि शासनादेश के अनुपालन में (01 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026) संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं (10 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026) दस्तक अभियान, संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के अभियान का आयोजन करने निर्देश प्राप्त हुए है, जिसके अनुपालन में बैठक आहूत हुई।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बंधित विभागों के मध्य उचित समन्वय का होना आवश्यक है, अत: सभी विभाग सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए संचारी रोगों पर रोकथाम/प्रभावी नियन्त्रण लगायें। उन्होने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, ​बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को निर्देशित किया कि घर—घर भ्रमण करते हुए लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करें, साफ—सफाई का ध्यान रखें, मार्गों पर कहीं भी कूड़ा एकत्र ना होने पाएं, मच्छर से बचाव हेतु दवाईयों का छिड़काव व फॉगिग कराये, जनता में जागरूकता लाएं कि मच्छर सिर्फ गन्दगी में हीं नहीं, अपितु साफ पानी में भी पनपते हैं, इसलिए लम्बे समय तक पानी एक जगह एकत्र ना रखें। संचारी रोगों से बचाव व रोकथाम हेतु क्या करें—क्या ना करें की एडवाईजरी जारी करें, जिससे लोगों को जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होने कहा कि संचारी रोगों के प्रति​ जागरूकता होना तो आवश्यक है ही, इसके साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए दिशा—निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है, तभी संचारी रोगों से सुरक्षा मिलेगी। शासन से प्राप्त दिशा—निर्देशों के क्रम में प्रत्येक कार्य हेतु माइक्रो प्लानिंग करें। हम सभी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि संचारी रोग को रोकना/नियंत्रण करना।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित​ किया कि ससमय अपने-अपने विभाग की कार्य योजना प्रस्तुत करें एवं जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देकर संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु कार्य करना सुनिश्चित करें। सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 01 अप्रैल, 2026 को अपने-अपने स्तर पर रैली निकालकर किया जायेगा एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएं। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु 17 विभाग माइक्रोप्लान बनाते हुए आपसी सहयोग से कार्यक्रम का संचालन करेंगें, जिसकी जिला स्तरीय ब्लॉक स्तरीय टीम द्वारा सतत निगरानी की जायेगी।
बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button