लेटेस्टशहर

आईएमएस में पीजीडीएम पाठ्यक्रम के इंडक्शन कार्यक्रम का समापन

गाजियाबाद। लालकुआं स्थित आईएमएस में दो सप्ताह से चल रहे इंडक्शन कार्यक्रम का समापन हो गया। संस्थान की निदेशिका डा. उर्वशी मक्कड़ ने कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्रों को पीजीडीएम पाठ्यक्रम की संचालन सम्बधी जानकारी, विस्तृत पाठ्यचर्या, नियमावली, परीक्षा सम्बधी जानकारी प्रदान की। ब्रिज कोर्स हेतु विशेष कक्षाएं संचालित किए जाने एवं उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। डा. उर्वशी मक्कड़, निदेशिका ने बताया कि दूसरे चरण के विशेष दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम 27 व 28 अगस्त को आयोजित कराया जायेगा। इसमें प्रख्यात औद्योगिक, व्यापारिक एवं विपणन प्रतिष्ठानों के नामचीन विशेषज्ञों को आंमत्रित किया गया है कार्यक्रम का संचालन संस्थान के संरक्षक एवं मुख्य ट्रस्टी नितिन अग्रवाल के संरक्षण में किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पावर ग्लोबल इनर्जी इंडिया के सीईओ (पूर्व सीईओ आयसर) पंकज दूबे एवं अध्यक्षीय सम्बोधन के लिए हिताची एमजीआरएम लिमिटेड के सीईओ राजन भंडारी ने अपनी सहमति प्रदान की है। अतिथियों का स्वागत एवं स्वगातीय सम्बोधन डा. उर्वशी मक्कड़ द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में कारपोरेट एवं शैक्षणिक जगत के विशषज्ञों को अपने सम्बोधन एवं पेनल डिस्कशन हेतु आंमत्रित किया गया है। डा. उर्वशी मक्कड़ ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम का उददेश्य प्रबंधन शिक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कारपोरेट जगत की वास्तविक स्थितियों एवं आने वाली चुनौतियों के सम्बध में जानकारी से परिचित कराया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button