रालोद की यूपी अर्बन बाडी के प्रभारी बने इन्द्रजीत सिंह टीटू, हुआ जोरदार स्वागत


गाजियाबाद। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू को उत्तर प्रदेश अर्बन बॉडी का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर मेरठ रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान द्वारा किया गया है। सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू के कार्यालय पर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया फिर इन्द्रजीत सिंह टीटू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने बुके देकर इन्द्रजीत सिंह टीटू का स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर इंद्रजीत सिंह टीटू का स्वागत किया और उन्हें बड़ी जिÞम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार व्यक्त किया।
स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सामंत सेखरी, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कौशिक, सत्यवीर घिस्सा, प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पूनम गर्ग, प्रदेश सचिव ओडी त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र डबास, किशन राघव, क्षेत्रीय महासचिव लोकेश चौधरी, राजेंदर चंदेला, युवा जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह, युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तेजवीर डबाना, खेल प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष संजीव अरोड़ा, नीरज नवीपुर, सतपाल सलेमाबाद, हिंडन पार अध्यक्ष सुधीर तोमर, तरुण चौधरी, मोमीन मलिक, शेर सिंह मौर्य, सुमन अग्रवाल, दीपा सिरोही, सुमन दुबे, प्रभा वर्मा, प्रदीप त्यागी, दिनेश शर्मा, मयंक अरोड़ा, वासिद तोमर, वरुण शर्मा व नवाब बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।



