इंदिरापुरम हैंडओवर को 11 महीने पूर्ण, कचरा निस्तारण हेतु जी.डी.ए. से अभी तक निगम को नहीं मिली भूमि

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के वार्डों में प्रतिदिन चल रहा है सफाई अभियान, हर घर से हो रहा है कूड़ा कलेक्शन हैंडओवर प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत गाजियाबाद नगर निगम द्वारा इंदिरापुरम क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हर घर से कूड़ा कलेक्शन भी जारी है, मुख्य मार्गों के साथ-साथ इंदिरापुरम के आंतरिक मार्ग में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई की कार्यवाही की जा रही है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 10 हजार स्क्वायर मीटर भूमि कचरा निस्तारण हेतु दी जानी थी जो कि अभी तक निगम को नहीं दी गई है जिसका प्रयास गाजियाबाद नगर निगम को है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश द्वारा बताया गया कि महापौर तथा नगर आयुक्त के निर्देश पर इंदिरापुरम क्षेत्र के पार्षदों से संपर्क करते हुए आन्तरिक तथा मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रम में गीला कूड़ा तथा सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के लिए भी क्षेत्र वासियों को जागरूक किया जा रहा है, एमआरएफ सेंटर पर भी प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण को लेकर कार्यवाही चल रही है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से इंदिरापुरम हैंडओवर के उपरांत गाजियाबाद नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग लगभग प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण कर रहा है, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से 10000 स्क्वायर मीटर जमीन मिलने के उपरांत और अधिक तेजी और सरलता से कूड़े का निस्तारण संभव होगा’ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु निगम को जमीन नहीं मिली है साथ ही ड्रोन सर्वे रिपोर्ट भी पेंडिंग है, गाजियाबाद नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है।
इंदिरापुरम क्षेत्र के पार्षदों के सहयोग से गाजियाबाद नगर निगम को इंदिरापुरम हैंडओवर हुआ, जिसके क्रम में निगम के सभी विभागों के माध्यम से विकास कार्य क्षेत्र में कराये जा रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 200 सफाई कर्मचारी के माध्यम से इंदिरापुरम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, हैंडओवर प्रक्रिया को लगभग 11 महीने पूर्ण हो गए हैं लगातार जीडीए तथा नगर निगम आपसी समन्वय करते हुए जनहित में बेहतर कार्य कर रहे हैं जिसमें जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है।



