गाजियाबादविशेष

भारत के सबसे लंबे इंसान करण सिंह को गाजियाबाद में नहीं मिले अपने साइज के जूते और कपड़े

  • गौरव बंसल ने करण सिंह और मोहित गुर्जर को राधा कृष्ण की चांदी की छवि देकर किया विशेष सम्मान
  • नौ फीट के बेड पर सोते हैं करण सिंह, कक्षा 12 के हैं छात्र
  • दुनिया में लंबाई के मामले में दूसरे नंबर पर हैं करण सिंह
  • करण सिंह की माता जी हैं 7 फीट की, रह चुकी हैं बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच
    गाजियाबाद। भारत के सबसे लंबे व दुनिया के दूसरे नम्बर सबसे लंबे इंसान करन सिंह गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने गौसेवक और भारत गौरव अवार्डी मोहित गुर्जर व समाजसेवी गौरव बंसल से मुलाकात की। इतने लंबे इंसान को देखकर लोगों में उनसे मिलने की और सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। गाजियाबाद पहुंचने पर करण सिंह शॉपिंग करने भी कई स्थानों पर गए। यहां न तो उन्हें अपने नाप के कपड़े ही मिले और न ही जूते। इसके बाद दुकानदार ने उनके पैरों का नाप लेकर स्पेशल डिमांड पर 20 नम्बर का जूता बनवाने के लिए भेजा है। करण सिंह ने बताया कि जब वह 8 साल के थे तब वह साढ़े 6 फीट के थे। वह अब 18 वर्ष के हैं और उनकी हाइट 8.2 फीट है। उनका बिस्तर भी 9 फीट का है। करण कक्षा 12 में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि तुर्की के सुल्तान कोसेन उनसे बस कुछ इंच ही लंबे हैं। करण को भरोसा है कि उम्र के साथ वह इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे। करण के नाम फिलहाल तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।
    गाजियाबाद आगमन के बाद करण सिंह ने मोहित गुर्जर और गौरव बंसल के साथ शगुन स्वीट्स का दौरा किया। इस दौरान उनका शगुन स्वीट्स की ओर से भव्य स्वागत किया गया। दुकान के मालिक हर्ष बंसल ने करण सिंह और मोहत गुर्जर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं समाजसेवी गौरव बंसल ने भी करण सिंह और मोहित गुर्जर को राधा कृष्ण की चांदी की छवि देकर विशेष सम्मान किया। इस मौके पर करण सिंह ने गौरव बंसल के साथ भोजन भी किया।गौरव बंसल ने कहा कि गाजिÞयाबाद के लिए गर्व का क्षण है कि विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व करण सिंह और हमारे गाजियाबाद आए है। करण मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। वह फिलहाल मेरठ के भंगेला में अपने फार्म हाउस में रहते हैं। करण सिंह का जन्म भी बेहद खास रहा है। वह दुनिया के सबसे भारी और लंबे नवजात शिशु के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं। जन्म के समय उनकी लंबाई 3 फीट और वजन 8.87 किलोग्राम था। करण के पिता संजय सिंह की लंबाई 6.5 फीट है, जबकि उनकी मां श्वेतलाना 7 फीट लंबी हैं. श्वेतलाना बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच भी रह चुकी हैं। करण सिंह की अप्रत्याशित ऊँचाई और मोहित गुर्जर की लोकप्रियता के चलते शगुन स्वीट्स में फोटो और वीडियो लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सोशल मीडिया पर भी इस विजिट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस मोके पर मयंक सूद फाउंडर हैप्पी टेल्स फाउंडेशन व अंकित पाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button