उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने नंदी पार्क में की हरा चारा सेवा, नंदी सेवा से शिव होते हैं प्रसन्न

  • सोसायटी के सभापति की अपील-किसी भी गोवंश को ना छोड़ें आवारा
    गाजियाबाद। श्रावण शिवरात्रि पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी ने नंदग्राम स्थित नंदी पार्क में हरा चारा सेवा का शुभारंभ किया। नंदियों की सेवा से शिव प्रसन्न होते हैं, इसी के मददेनजर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसीपी पूनम मिश्रा ने कार्यक्रम में शिरकत की और उन्होंने नंदी को माला पहनाकर व गुड़ खिलाया। इसके बाद उन्हें हरा चारा खिलाया गया। रेड क्रॉस की ओर से एसीपी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। अनुराग अग्रवाल व मनोज खंडेलवाल द्वारा नंदी जी का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि एसीपी पूनम मिश्रा की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि नंदियों को हरा चारा खिलाते हुए वे बहुत ही भावुक हो उठीं। मूसलाधार बारिश के बावजूद भी एसीपी कार्यक्रम में उपस्थित हुर्इं। कार्यक्रम में धवल गुप्ता, शुभम चतुर्वेदी, एस. वल्ली, विपिन अग्रवाल, एम. सी. गौड़, अंकित गुप्ता, डिजिटल वालंटियर्स एवं थाना नंदग्राम का स्टाफ मौजूद रहा। समापन पर सभापति ने आए सभी अतिथियों का का आभार प्रकट किया और आह्वान किया कि किसी भी गोवंश को गाजियाबाद में आवारा ना घूमने दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button