भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों का रहा दबदबा, जीते 22 पदक

गाजियाबाद। गत 25-26 जून 2025 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 पदक जीते। शोतोरियू यूनिक कराटे एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु और भार श्रेणियों में 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नेपाल के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए कर्ण सिंह रावत ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वैष्णवी यादव, काशवी शर्मा, रूद्र प्रताप कुश, जीवितेश बिष्ट, देविक गोयल ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। अनुज्ञा शर्मा ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। अग्रिम अरोडा और तुषार यादव ने दो रजत पदक जीते। अद्विक गोयनका और ऋतिक दास ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीते। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि टैंकलाल घिसिंह और आयोजन शिहान पैम्बा तमंग ने पदक पहनाकर पुरस्कृत किया। टीम इंडिया कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। गाजियाबाद वापस आने पर अभिभावकों ने जोरदार स्वागत किया फूल-माला तथा नोटों की माला पहनाकर और मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाईं। उन्होंने बताया कि उपयुक्त सभी खिलाड़ी इंदिरापुरम के नीति खंड वन में स्थित इंदिरापुरम करते स्कूल के हैं और इनका चयन इंडियन कराटे टीम में हुआ था और फिर यह इंडिया नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट के लिए गए थे और 22 मेडल जीत के आए हैं। पूरे भारत से 17 खिलाड़ियों की टीम चयनित हुई थी जिसमें से इंदिरापुरम कराटे स्कूल के 11 खिलाड़ी हैं।



