अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

यूक्रेन में फंसे भारतियों को वापस लाएगा भारत, फ्लाइट का खर्च भी सरकार करेगी वहन

नई दिल्ली। यूक्रेन में फंसे भारतियों को सकुशल वापस लाने के लिए भारत सरकार ने अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। भारत ने ऐलान किया है कि वे अपने नागरिकों को हर कीमत पर लेकर आएगा। इस बीस एक और राहत वाली खबर यह है कि भारत सरकार ने सभी नागरिकों को फ्री एयर यात्रा की घोषणा की है। बता दें कि
रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं। एयर इंडिया यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए दो उड़ानों का संचालन करने की योजना बना रही है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जो भारतीय नागरिक सड़क मार्ग से यूक्रेन और रोमानिया की सीमा तक पहुंच गए हैं उन्हें भारत सरकार के अधिकारी बुखारेस्ट ले जाएंगे जहां से उन्हें एयर इंडिया की उड़ानों के जरिए वापस भारत लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए व्यवस्था करेगी। फ्लाइट का खर्च भी सरकार वहन करेगी। सूत्रों के मुताबिक, आज रात दो विमान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए रवाना होंगे। उधर, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी है। अपने स्वजनों की जानकारी लोग वहां से ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button