राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

21वीं सदी में पुरानी सोच को पीछे छोड़ रहा है भारत: मोदी

  • रुकावट के लिए खेद है, ऐसे बोर्ड नहीं दिखेंगे अब
  • पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ
    नई दिल्ली।
    सौ लाख करोड़ रुपए की लागत वाले पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बहुत शुभ दिन है क्योंकि आज दुर्गा अष्टमी है। पूरे देश में आज कन्या पूजन किया जा रहा है। आज देश की प्रगति को शक्ति देने का शुभ कार्य हो रहा है। 21वीं सदी के भारत के निर्माण को यह मास्टर प्लान नई गति देगा। इस योजना के तहत रेल व सड़क समेत डेढ़ दर्जन मंत्रालयों को डिजिटली कनेक्ट किया जाएगा। इससे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स में तेजी आएगी। ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को ही गति शक्ति योजना का ऐलान किया था। जिसे आज पूरा करते हुए उसका शुभारंभ किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि विकास के रास्ते की रुकावट को दूर करने में उक्त प्लान से सहायता मिलेगी। यह भारत के विकास को गति देगा। एक पोर्टल से सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों को लगता था कि जैसा चल रहा है, वैसा चलने दो लेकिन अब ऐसा नहीं है। सड़कों का निर्माण कार्य समय बोर्ड लगा दिए जाते थे कि रुकावट के लिए खेद, लेकिन काम होता ही नहीं था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नए पोर्टल से सभी रुकावटें हटेंगी। आज का भारत समय पर प्रोजेक्ट को पूरा कर रहा है। सरकारी शब्द का मतलब पहले बिगड़ गया था, लोगों को लगता था कि सरकारी मतलब क्वालिटी खराब है। लेकिन अब भारत 21वीं सदी में पुरानी सोच पीछे छोड़ रहा है।
    सरकारी विभागों के बीच आपसी तालमेल की कमी देखी जाती है। इस वजह से जो प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले होते थे। वे ही कमजोर पड़ जाते थे। कई प्रोजेक्ट्स लटक जाते थे। मैं 2014 में जब प्रधानमंत्री बना तो देश में लाखों करोड़ों के प्रोजेक्ट अटके पड़े थे। हमने सारी रुकावटों को दूर करने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button