एचआरआईटी विवि में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का उद्घाटन


गाजियाबाद। एचआरआईटी विश्वविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का उद्घाटन अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुलपति डॉ. डी.के. शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार, डीन इंजीनियरिंग डॉ. उपमा शर्मा तथा विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही संकाय सदस्य, निर्णायक मंडल, समन्वयकगण और विभिन्न विभागों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं भी समारोह में शामिल हुए। यह 24 घंटे का नवाचार-आधारित तकनीकी आयोजन है, जिसमें कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतिभागी छात्र वास्तविक जीवन की चुनौतियों पर आधारित समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करेंगे, जिनमें से शीर्ष तीन टीमों को चयनित किया जाएगा और उन्हें स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (रकऌ) के लिए नामांकित किया जाएगा। वक्ताओं ने हैकाथॉन की भूमिका को छात्रों में नवाचार, टीमवर्क और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने छात्रों को पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर रचनात्मक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। यह प्रतियोगिता केवल कोडिंग तक सीमित नहीं है यह विचारों, सहयोग और प्रस्तुति का उत्सव है, जहां छात्र अपनी तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे।



