लेटेस्टशहरशिक्षा

मासिक शिक्षक संकुल बैठक में प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर दिया जोर

गाजियाबाद। न्याय पंचायत लोनी देहात 2 – 3 की मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन विद्यालय समय के पश्चात 3 बजे खंड शिक्षा अधिकारी लोनी दीपक कुमार गौतम की अध्यक्षता में कम्पोजिट विद्यालय धरोटी खुर्द लोनी में किया गया। बैठक में न्याय पंचायत के आवंटित विद्यालयों से शिक्षकों ने बड़ी संख्या में टीचर्स डायरी, कक्षा शिक्षण योजनाएं, वि. शिक्षण योजना तथा उपयोगी टीएलएम के साथ प्रतिभाग किया। शिक्षक संकुल अब्दुल कादिर ने बैठक कार्यक्रम का संचालन किया। सभी के स्वागत के बाद शिक्षक संकुल ममता श्रीवास्तव ने प्रेरणा गीत से बैठक का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कार्यालय महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ द्वारा दिये गए मुख्य बिंदु और एजेंडे के आधार पर बैठक की गयी। जिला स्तरीय तथा ब्लॉक स्तरीय बैठकों के दिशा-निर्देशों को बीईओ द्वारा सभी के समक्ष साझा किया गया। निपुण लक्ष्यों व एफएलएन पर सहयोगत्मक एवं सामूहिक चर्चा की गयी। ममता श्रीवास्तव ने शिक्षक संदर्शिकाओं द्वारा टीएलएम के प्रभावी उपयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला। अब्दुल कादिर ने विद्यालयों को निपुण बनाने में सहायक पाँच पॉइंट टूल किट्स, क्विज, दीक्षा एप प्रशिक्षण आदि पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के उद्देश्यों और आवश्यकता से परिचित कराते हुए बीईओ ने कहा कि हमें विद्यार्थियों की लगातार उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए इसके लिए विद्यार्थियों के समक्ष जिज्ञासा पैदा करने की आवश्यकता है। साथ ही सभी विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए भरसक प्रयास करना है ताकि सभी विद्यालय दिसम्बर माह तक निपुण हो सकें। उपमा आनंद ने विद्यालय शिक्षण योजनाएं, सीमा व शिप्रा गुप्ता ने गणित शिक्षण, प्रतिभा चौधरी ने सामाजिक विषय, सुधा ने गुड एवं बेड टच, अर्चना ढाका व सोनिया ने भाषा शिक्षण को सुंदर टीएलएम के माध्यम से और निशि जैन तथा नीता स्वरूप ने कक्षा शिक्षण में बच्चों की गतिविधियों को वीडियो के माध्यम से सुंदर व आकर्षक प्रदर्शन किया। नसरीन, नीतू, रेणु, दीपिका शर्माए,पूनम रानी, सीमा खाकराय, योगीता सारस्वत आदि ने अपने सुंदर व प्रभावी विचार व्यक्त किये। उपचारात्मक कक्षा शिक्षण, बच्चों की सक्रिय सहभागिता और विद्यालय वातावरण को सुंदर व प्रभावी बनाने पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। निपुण लक्ष्य व दीक्षा एप में आने वाली कठिनाइयों, यू डायस, हर बच्चे के लिए हर अधिकारए विषयों की जिज्ञासाओं का सकारात्मक रूप से समस्या समाधान किया। विद्यालयों में सहयोगात्मक मैत्रीपूर्ण माहौल बनाकर शिक्षण कार्य करने का संकुल क्षेत्र के सभी टीचर्स ने प्रण किया। सभी के समक्ष क्विज के प्रश्न दिये गये जिसमें सभी ने प्रतिभाग किया। सुंदर टीएलएम मेले का आयोजन भी किया गया। अंत में शिक्षक संकुल अब्दुल कादिर ने उपस्थित सभी सदस्यों विशेषत: कम्पोजिट विद्यालय धरोटी खुर्द की प्रधानाध्यापिका मोमिना, रेणु शर्मा आदि के महत्वपूर्ण सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button