उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

पहलगाम नरसंहार के विरोध में कैला भट्टा में हुआ पूर्व पार्षद जााकिर सैफी व कांग्रेस नेता नसीम खान के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

गाजियाबाद। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 पर्यटकों के नरसंहार के विरोध में कैला भट्टा में प्रदर्शन किया गया। पूर्व पार्षद जाकिर अली सैफी और कांग्रेस नेता नसीम खान के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। पूर्व पार्षद जाकिर अली सैफी ने कहा कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद पर पूरी ताकत के साथ वार किया जाए। पहलगाम की घटना से पूरे देश में आक्रोश है। मुसलमान भी इस घटना से आहत है। आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों का नरसंहार मानवता के नाम पर कंलक है। आतंकवाद का कोई धर्म या जाति नहीं होती है। इसके समूल नाश करना होगा। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन्हें न्याय दिलाने की जिम्मेदारी सरकार की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button