शहर

मोदीनगर में चोरों ने मोबाइल शॉप का शटर उखाड़कर लाखों का माल किया साफ

गाजियाबाद। मोदीनगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां एक मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। सुबह वारदात का पता लगने पर व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए।
जानकारी के अनुसार मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की गोविंदपुरी कॉलोनी में एसके मोबाइल शॉप है। रात में किसी समय चोरों ने शटर उखाड़कर लाखों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की इस वारदात से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। दुकान के मालिक कादराबाद निवासी सचिन ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button