विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर हिन्ट रेडियो ने लोगों को बताया सेहत सही तो लाभ कई




गाजियाबाद। सेहत सही लाभ कई। जी हां स्मार्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के तहत हिन्ट रेडियो पहुंचा राजनगर एक्सटेंशन के परिवारों के बीच जो ऊंची-ऊंची इमारतों के निर्माण में दिनरात जुटे हुए हैं। इन्हीं अर्द्वनिर्मित इमारतों के पास झुग्गियों में रहने वाले इन परिवारों को रोबिन हुड आर्मी के संयोजन में एवं जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम, नारायणा पब्लिक स्कूल और सहायता संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से राशन वितरित किया गया। करीब सौ परिवारों को वितरित किए गए कच्चे राशन को पाकर उनके चेहरे खिल उठे। इन्हीं परिवारों को सेहत के प्रति जागरुक करना हिन्ट रेडियो का उददेश्य था। इनके साथ-साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों के बच्चे, स्वयंसेवी संस्थाओं के संचालक व सदस्यों को बताया गया कि जीवन में स्वच्छ पेयजल कितना महत्वपूर्ण होता है। प्रदूषित पानी के सेवन से क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा ओरआरएस घोल की महत्ता के बारे में भी विस्तार से बताया गया। संचारी रोगों की रोकथाम और उनके उपाये, उपचार को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। ब्लूटूथ के माध्यम से सभी को सेहत सही लाभ कई का एक एपिसोड भी सुनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवी संस्थानों के सदस्यों से उनकी राय भी जानी गई और हिन्ट एफएम की मुहिम के बारे में उनके विचार और सुझाव भी हिन्ट रेडियो की टीम ने लिए। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। रोबिन हुड आर्मी से शांतनु, रश्मि चित्रांशी, संजीव चित्रांशी, आरके ढींगरा, अंजलि कुलश्रेष्ठ, सुनीता नागपाल, नेहा, प्रतिभा, नारायणा स्कूल से आरुषि, पारस, अभय तोमर, अक्षय, सहायता संपर्क फाउंडेशन से तुषार कंसल, सुबोध कुमार, कपिल कुमार, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल से ज्योत्सना, अथर्व श्रीवास्तव, वैभव, निशांत तोमर, उर्वी सिंह, शिविका, अननया त्रिपाठी, संकल्प, दक्ष, अर्चिता, वैष्णवी, शूभि, आस्था, वैभवी, सुपर्णा आदि मौजूद रहे।



