

गाजियाबाद। दूसरों की बीमारियों को ठीक करने और उन्हें सेहतमंद बनाने में लगे चिकित्सक अपनी सेहत पर ध्यान देना ही भूलते जा रहे हैं। एक मशीन की तरह दिनरात डाक्टर्स मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं, ऐसे में गाजियाबाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डाक्टरों की सेहत और खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलों का आयोजन शुरू किया है। शुरूआत महिला चिकित्सकों से की गई है।
खेलों का जीवन में महत्व को बढ़ावा, महिला स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान देते हुए आईएमए वेस्ट गाजियाबाद ने फ्रेंडली मैच का आयोजन किया। इसमें आईएमए गाजियाबाद, आईएमए नोएडा एक्सटेंशन तथा आईएमए वेस्ट की टीमों ने भाग लिया। अध्यक्ष डॉ. पी एन चौधरी एवं सचिव राहुल गुप्ता ने सभी टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत किया। आई एम ए गाजियाबाद की तरफ से टीम में डाँ.अल्पना कंसल, डा. अर्चना शर्मा, डॉ. सीमा वार्ष्णेय, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. किरण, डॉ. अरुणा अग्रवाल, डॉ. आकांक्षा कंसल, डॉ. कनिका, डॉ. नेहा पोद्दार, डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. एकता और भावना प्लेयर्स थीं। डॉ. संदीप वार्ष्णेय और गोल्डी ने टीम को गाइड किया। डॉ. एकता 84 रन बनाकर और नॉट आउट रहकर वुमन आॅफ द मैच रहीं। आई एम ए गाजियाबाद फर्स्ट रनर-अप रही। आईएमए गाजियाबाद के सचिव डा. राजीव त्यागी ने कहा कि ये मैच हमारी जिदगी में गेम्स की महत्ता के बारे में अवगत कराते हैं और इससे डॉक्टरों के बीच बॉन्डिंग बनती है। हमें खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। विशेषतया महिलाओं एवं बच्चियों को खेल के प्रति उत्साह पूर्वक आगे आना चाहिए।



