गाजियाबाद

एच.आर.आई.टी. विवि में 50वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ओपन एवं 41वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बालिका शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

गाजियाबाद। एचआरआईटी विश्वविद्यालय, गाजिÞयाबाद में 50वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ओपन एवं 41वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बालिका शतरंज प्रतियोगिता- 2025 का भव्य उद्घाटन हुआ। देशभर से आए सैकड़ों युवा प्रतिभागियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया, जो भारतीय शतरंज जगत की नई प्रतिभाओं को निखारने का एक प्रमुख मंच है। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद अभिनव गोपाल ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, शतरंज जैसी बौद्धिक खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में एकाग्रता, तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता का विकास करती हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी, गाजिÞयाबाद श्रीमती मधु अवस्थी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी ।
उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष ए.के. रायजादा ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि एच.आर.आई.टी. विश्वविद्यालय जैसे संस्थान जब ऐसे आयोजनों की मेजबानी करते हैं तो यह शतरंज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर एच.आर.आई.टी. विश्वविद्यालय के उपकुलाधिपति, डॉ. अंजुल अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों का खुले दिल से स्वागत किया और छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच हैं, बल्कि सीखने, जुड़ने और आगे बढ़ने का अवसर भी हैं। एच.आर.आई.टी. विश्वविद्यालय को गर्व है कि वह इस राष्ट्रीय स्तर की ऐतिहासिक प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। यह प्रतियोगितायें 2 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित की जा रहीं हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button