लेटेस्टशहरशिक्षा

एचआरआईटी के छात्रों ने वैश्विक शांति के क्षेत्र में प्रतिभागिता सुनिश्चित की

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ने अपने छात्रों को वैश्विक गतिविधियों से जोड़ने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं व छात्रों को आगे आने का अवसर प्रदान किया है। हाल ही में छात्रों ने अमेरिकन सेंटर, नई दिल्ली में ग्लोबल पीस फाउंडेशन द्वारा आयोजित यूथ सर्कल डायलॉग आॅन पीस एंड स्पेस एक्सप्लोरेशन में भाग लिया। इस आयोजन में छात्रों ने वैश्विक शांति और अंतरिक्ष अन्वेषण के संगम पर अपने दृष्टिकोण और विचारों को साझा किया है। आयोजन के दौरान नासा हेडक्वार्टर की प्रोग्राम कार्यकारी पृथ्वी विज्ञान विभाग, संघ के डॉ. संघमित्रा दत्ता और संयुक्त राष्ट्र मानव बसेरे कार्यक्रम (यूएन हेबीटेट) के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. माकंर्डेय राय ने छात्रों के साथ संवाद किया, वर्तमान परिदृश्य के बारे में बताया और उनसे उनके नवाचारी विचारों की अपेक्षा की। एचआरआईटी के छात्रों ने इस मौके पर अपने विचार साझा किए और उनकी सलाहों और विचारों में सक्रिय भागीदारी दी। इस अद्भुत आयोजन ने छात्रों की सोच को व्यापक रूप से विस्तारित किया और उन्हें वैश्विक शांति और समरसता के मामले में सकारात्मक दिशा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button