आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट में एचआर कॉन्क्लेव-2024 का आयोजन

गाजियाबाद। आई टी एस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट मोहननगर द्वारा नेविगेटिंग द न्यू एरा आफ एच आर डायवर्सिटी, इक्विटी एंड इंक्लूजन विषय पर एच आर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन मुख्य अतिथि आलोक रंजन (सेवानिवृत्त आईएएस), गेस्ट आफ आनर मोहित माथुर, वाइस प्रेसिडेंट, एनएसडीसी, इंडिया, आईटीएस के निदेशक प्रो.(डॉ) अजय कुमार एवं कॉन्क्लेव कन्वीनियर डॉ. डीके पांडे द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर प्रो. (डॉ) अजय कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा एचआर कॉन्क्लेव के मूल विषय पर प्रकाश डाला साथ ही आधुनिक व्यापार जगत में डायवर्सिटी, इक्विटी एवं इंक्लूजन के महत्व पर ध्यान आकर्षित किया। डॉ. डीके पांडे द्वारा समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। गेस्ट आफ आनर मोहित माथुर ने वैश्विक स्तर पर भारतीय मानव संसाधन के योगदान, फ्यूचर आॅफ वर्क फोर्स, एंप्लॉय इंगेजमेंट, महिलाओं की भागीदारी तथा सोशल कैपिटल सृजन ऐसे महत्वपूर्ण विषयों पर पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि आलोक रंजन ने अनेकता में एकता, समानता और समावेशिता को भारतीय संविधान का रीढ़ बताया, साथ ही सभी व्यवसायिक और सामाजिक प्रतिष्ठानों में इसकी उपयोगिता पर जोर दिया।
इस अवसर पर आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने इस प्रकार के आयोजन पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की तथा कॉन्क्लेव के सफलता हेतु शुभ कामनाएं दी। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने प्रतिभागियों को कॉरपोरेट जगत से आए हुए सभी अनुभवी अधिकारियों से ज्ञान अर्जित करने की प्रेरणा दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कॉन्क्लेव दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र डायवर्सिटी, इक्विटी एंड इंक्लूजन इन वर्कप्लेस विषय पर आधारित था जिसमें मिस ऋचा सहाय, फाउंडर, कैवल्य फाउंडेशन, देबेर्घा देब, जीएम (एच आर), डीएस ग्रुप, विवेक वर्मा, एचआर हेड, क्लियर वाटर एनालिटिक्स, मिस तुषारिका गोविल, रीजनल हेड एचआर-नॉर्थ एंड ईस्ट, फेड एक्स एक्सप्रेस, मिस नीलम कपूर, ट्रेनर सीएमए, सीएस एवं मिस हिमानी आर, एचआर हेड (नॉर्थ) जीना लॉजिस्टिक चर्चा में भाग लिया। द्वितीय सत्र में फ्यूचर डीईआई ट्रेंड्स एंड इनोवेशंस विषय पर चर्चा की गई जिसमें मिस पृथा दत्ता, डॉयरेक्टर एंड को फाउंडर, एमपावर फाउंडेशन, मि. जुबैर खान, ग्लोबल लीड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, राहुल झिंगन,हेड- बिजनेस एचआर, पतंजलि फूड्स, रोहित सर्राफ, रीजनल एचआर हेड, सेंट्रल डाबर एवं राहुल घई डीजीएम- टैलेंट एक्विजिशन, सीबीआरई एशिया पैसिफिक ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस एक दिवसीय कॉन्क्लेव में एनसीआर एवं देश के विभिन्न संस्थानों एवं कॉरपोरेट हाउस से वृहद संख्या में प्रतिभागी और श्रेष्ठ वक्ता शामिल हुए और कॉन्क्लेव के मूल विषय पर चर्चा कर कॉन्क्लेव को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।



