लेटेस्टशहर

केडब्ल्यू दिल्ली-6 मॉल पर एक करोड़ 36 लाख का गृहकर बकाया, मेयर ने दिए सील करने के निर्देश

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू दिल्ली- 6 मॉल का महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मॉल पर एक करोड़ 36 लाख का गृहकर बकाया है और 688 दुकानों में से केवल 224 दुकानों पर ही गृहकर लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान कुछ विसंगति भी पाई गई हैं जैसे एक दुकान पर 2 पिन जनरेट किये गए। एक दुकान का ग्रहकर 37 हजार और दूसरी दुकान का 19 हजार है। महापौर ने अधिकारियों को खूब फटकार लगाई। महापौर ने मौके पर अधिकारियों से पूछा है कि जब उपरोक्त मॉल पर गृहकर बकाया है तो अब तक सील क्यों नहीं किया गया है। इसे जल्द से जल्द सील किया जाए।
साथ ही कुछ दुकानों पर ग्रहकर लगा है लेकिन उनमें भी कम टैक्स लगाया गया है इन सभी मामलों को लेकर महापौर ने अधिकारियों को फटकार लगाई है और एक सप्ताह के अंतराल में या तो गृहकर वसूली की जाए या सीलिंग की कार्यवाही की जाए।
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि उपरोक्त मॉल की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर केवल 28 लाख का गृहकर लगाया गया है, उस पर कई वर्ष का टैक्स बकाया था जिस पर कोई कार्यवाही अधिकारियों ने नहीं की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button