गाजियाबाद

आईसीएआई गाजियाबाद शाखा में किया गया होली मिलन समारोह

गाजियाबाद। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट आफ इंडिया की गाजियाबाद शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों, विद्यार्थियों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लिया। रंगारंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक खेलों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। पूरा वातावरण उत्साह, उमंग से भर गया। आपसी सौहार्द का भाव भी देखने को मिला। आगंतुक अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बार काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अभय कंसल, सचिव अंकित गोयल, सेंट्रल काउंसिल सदस्य अनुज गोयल, रीजनल काउंसिल सदस्य नितिन गुप्ता एवं जे.के. तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। शाखा पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे एवं पेशेवर एकता को सुदृढ़ बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं सामूहिक सहभागिता के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button