उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
हिन्ट रेडियो की टीम ने विजयनगर में लोगों को सेहत के प्रति किया डोर-टू-डोर जाकर जागरुक


गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही लाभ कई जागरुकता कार्यक्रम को लेकर हिन्ट रेडियो की टीम ने सेक्टर नौ विजयनगर स्थित मवई के लोगों को सेहत के प्रति जागरुक किया। टीबी मुक्त भारत, टीबी मुक्त गाजियाबाद के लिए रेजीडेंट्स को टीबी रोग नियंत्रण के लिए जिले में चलाए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के अभियानों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही बताया गया कि टीबी रोग को जड़ से मिटाने के लिए हमें क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए। टीबी रोगी की पहचान, इलाज, पोषण आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। हिन्ट रेडियो की टीम ने डोर-टू-डोर जाकर भी लोगों को सेहत के प्रति जागरुक रहने के बारे में जानकारी दी।



